उधर, दिनेश दुबे के दावों कोलेकर रेवेन्यू सेक्रटरी राजीव टकरु ने कहा, 'मैं इस इंसान से सिर्फ एक बार मिला हूं। वह 2013 में मेरे कार्यालय इस्तीफा देने आए थे। उनके इस्तीफे के वजह यह थी कि वह किसी चीज से नाखुश थे। मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। मैंने उनसे कभी बात नहीं की।'पीएनबी में 8 और अधिकारी निलंबित
पीएनबी घोटाले में 8 और अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक अधिकारी महाप्रबंधक स्तर का है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस घोटाले में शामिल होने के संदेह में इन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। बुधवार को यह घोटाला सामने आने के बाद बैंक ने 10 कर्मचारियों को निलंबित किया था। इस घोटाले में हीरे के आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी ने पीएनबी की मुंबई शाखा से फर्जी साख पत्र हासिल किए और अन्य भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से कर्ज हासिल किया ।PNB के 8 और अधिकारी निलंबित, मार्च के आखिर तक होगा बाकी बैंकों का भुगतान ।पीएनबी घोटालाः यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भी 1,915 करोड़ रुपये फंसे



No comments