Halaman

    Social Items

राजस्थान के ब्यावर में शादी समारोह में फटे LPG सिलेंडर, 5 लोगों की मौत, 21 से ज्यादा जख्मी

यहां पर शुक्रवार शाम को एक शादी समारोह में 3 LPG गैस सिलेंडर फटने के बाद हुए धमाकों से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि, आधा दर्जन लोग लापता हैं,  जिनकी देर रात तक तलाश जारी है। धमाका इतना जोरदार था कि कुमावत समाज भवन की छत ही गिर गई साथ ही आस-पास के करीब 12 मकानों को भी नुकसान पहुंचा। मलबा हटाने का काम जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
हादसे में जख्मियों ने बताया की ब्यावर के नंद नगर स्थित कुमावत समाज भवन में शादी की रस्मों के बाद शाम के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। कुछ लोग इमारत के कमरों में सोए हुए थे और महिलाएं दूसरे कामों में बिजी थी। इसी दौरान शाम करीब सवा 6 बजे एक-के-बाद एक तीन धमाकों ने किसी को संभलने का मौका ही नहीं दिया। देर रात तक जख्मियों और मृतकों की संख्या की पुख्ता जानकारी नहीं हो पाई। प्रशासन द्वारा देर रात तक मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी था।एक सिलेंडर से दूसरे सिलेेंडर में गैस भरने के दौरान भभका सिलेंडर
लोगों ने बताया कि हादसे का कारण समारोह स्थल पर हलवाई द्वारा एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरना बताया जा रहा है। जिसने अचानक आग पकड़ ली। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले आग ने भयावह रूप ले लिया और एक के बाद एक तीन सिलेंडरों में धमाका हो गया।
आधा दर्जन से अधिक लापता…

हालांकि हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कई लोग अपने अपने परिजनों को तलाशते नजर आए। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय बिल्डिंग में करीब 50 लोग थे। इनमें से कुछ लोगों का तो पता चल गया, लेकिन आधा दर्जन से ज्यादा लोगों का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। कुछ लोग अपने अपने परिजनों को तलाश कर रहे थे।

ये हुए जख्मी…

हादसे में जख्मी होने वालों में भंवर लाल, चांदमल, सुगनी, शिवप्रकाश, इंद्रादेवी, रेखा, कोमल, गोविंद, आरती, वंदना, तमन्ना, अन्नु, कमल, राजू, दीपिका शामिल थे। इसके साथ ही आशा, गजेंद्र, मांगी, संजय, ओमप्रकाश, अमित को रैफर दिया गया। वहीं मरने वाले बसंत और हितेश है।

मलबे में दबे घायलों को निकालकर पहुंचाया गया अस्पताल।
कुमावत भवन में आयोजित एक समारोह में फटे सिलेंडर की खबर 

No comments